Posts

जिंदा हैं सुभाष चंद्र बोस! दिल्‍ली में डाल चुके हैं डेरा

Image
सुभाष चंद्र बोस मिल गए हैं. वो जिंदा हैं और यहीं दिल्‍ली में हैं. देश के बिगड़ते हालातों से चिंतित और व्‍यथ‍ित आंदोलन की राह पर. आप कहेंगे मैं बौरा गया हूं. कुछ लोगों के अंदर का देशभक्‍त भी जाग गया होगा और मन ही मन कई गालियां टाइप हो गई होंगी. लेकिन जरा धीरज धरें...मन को शांत करें और जानें कि दिल्‍ली में कहां हैं हमारे बोस बाबू. दरअसल, दिल्‍ली के रामलीला मैदान में एक अनशन चल रहा है. कुछ लोग यहां व्‍यवस्‍था परिवर्तन जैसे बड़े शब्‍द को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं. 'कुछ लोग', इस लिए कि अगर सिर्फ अन्‍ना हजारे कहूंगा तो बाकी के 400 के करीब लोग जो भूख हड़ताल में शामिल हैं उनके साथ न्‍याय नहीं होगा. अगर नाम हो तो सबका हो, न हो तो किसी का नहीं. खैर, आपको 'नेता जी' के बारे में बता रहा था. तो मैं और मेरे एक साथी इसी अनशन के दूसरे दिन रात को धरना स्‍थल (रामलीला मैदान) पहुंचे. जब हम यहां पहुंचे तो रात के करीब 1 बज रहे थे. प्रदर्शनकारी दिन भर की झूम झाम से थक हार कर सो चुके थे. हमने इधर-उधर की तस्‍वीरें खींची और फिर धरना स्‍थल पर कुछ लोगों के बीच जा कर बैठ गए. ये लोग दूसरे प...

जब पकोड़े के नाम पर भड़क गए 'हिंदू मोनू सिंह मोदी'

Image
कहानी 'हिंदू मोनू सिंह मोदी' की जी हां ये एक ही नाम है- 'हिंदू मोनू सिंह मोदी'. इस नाम का जन्‍म 2014 की शुरुआत में जनवरी की उतरती सर्दियों में हुआ था. दरअसल, मोनू सिंह 2 बार बीए थर्ड इयर में फेल होने के बाद ग्रेजुएट होने को थे. क्‍योंकि इस बार कुछ भी करके पास होना ही था. काहें कि पहले ही घर से लेकर जिला जवार में भद पिट चुकी थी. जहां एक ओर घर वालों के खोबसन अगल थे तो बाहर वाले भी मजे लेने से नहीं चूक रहे थे.  इन सब से परेशान मोनू सिंह को बस ग्रेजुएट की डिग्री और एक रोजगार की दरकार थी. उधर 2014 के बड़के चुनाव का बिगुल भी बज चुका था. तो इसे भी निपटाने की जिम्‍मेदारी इनके झूल रहे कंधों पर पड़ गई. क्‍योंकि मोनू सिंह एक राष्‍ट्रवादी पार्टी के जमीन से जुड़े (धन और पद) नए नवेले कार्यकर्ता थे. इस लिए झंडा ढ़ोने जैसी बड़ी जिम्‍मेदारी इन्‍हीं के कंधों पर थी.  अब इनकी जिंदगी का एक्‍के मकसद था. विकास और सिर्फ विकास. ये विकास पहले पर्सनल और बाद में राष्‍ट्र का. पर्सनल इस लिहास से कि जिस पार्टी का ये झंडा ढ़ो रहे थे उसने 2 करोड़ रोजगार का वायदा किया था. मोनू सिंह के मन क...

जुनैद का ख़त- 'मां तेरे इत्र की खुशबू ने मेरी मौत को महका दिया'

Image
पिछले साल (2017) ईद की खरीदारी करके लौट रहे 16 साल के जुनैद को भीड़ ने मार डाला। मैं सोचता हूं इस भीड़ में शामिल लोग क्या वाकई में इंसान रहे होंगे? मैंने ईद पर उस मां के लिए एक खत लिखा था, जिसने अपनी 17 बरस की मेहनत को लाश के तौर पर देखा। ये खत उस जुनैद की ओर से था जो हर उतरती सांस के साथ मर रहा था। जिसकी जवां नजरों ने इस तेहजीब पसंद समाज का हैवानी चेहरा देखा। मुझे यकीन है अपनी मौत से पहले या उसके बाद भी, जुनैद अपनी अम्मी को इस तसादुम के बारे में बताने की चाह रखता होगा। ये खत उसी जुनैद की आरे से है... अम्मी, कैसी रही ईद आपकी। जानता हूं आपने तो मनाई ही नहीं, लेकिन फिर भी पूछ लिया। इस बार की ईद को लेकर कितना कुछ सोच रखा था, नजाने क्यों सोचा हुआ होता ही नहीं। अम्मी, उस रोज जब मैं दिल्ली से लौट रहा था। मेरी जेब में तेरी मनपसंद इत्र की शीशी भी थी। नजाने वो शीशी मारपीट में कहां छिटक गई। मेरे सीने पर जब वो इंसान...शायद इंसान ही था। जब वो चढ़ा तब तक तो वहीं जेब में पड़ी थी। उसके बाद का मुझे याद नहीं कि शीशी गई कहां। खैर, उसके बाद से तो मैं ही याद बन गया, शीशी का क्या है। उस रोज जब हम ट्रे...

ये न्यू इंडिया है बॉस! यहां मरने के भी लाखों लगते हैं

Image
मेरा न्यू इंडिया, तेरा न्यू इंडिया, इस देश के सवा सौ करोड़ जनता का न्यू इंडिया. हाय रे न्यू इंडिया, ओह रे न्यू इंडिया. (भूख से मर रहे इंसान के नेपथ्य में गूंजती आवाज) इस देश में मदारी का खेल चल रहा है. एक मदारी सवा सौ करोड़ बंदारों को कुछ चुनिंदा लोगों के लिए नचा रहा है. ये मदारी नया नहीं है. इससे पहले भी मदारी आते रहे और हम (बंदर) नाचते रहे. हम नाचते-नाचते कब न्यू इंडिया में घुस गए पता ही न चला. आलम ये है कि बंदरों की हालत खस्ता है. जानकारों का कहना है कि दुनिया में बंदरों को बुनियादी चीजें (शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पेट भरने को भोजन) मिलना ही चाहिए. लेकिन न्यू इंडिया में इन जानकारों को मूर्ख कहा जाता है. आज बात इन्हीं जानकारों की मूर्खता पर होगी और हम बंदरों के अधिकारों पर भी... सबसे पहले बात स्वास्थ्य की, क्योंकि नाचने के लिए स्वस्थ होना जरूरी है किसी मूर्ख जानकार ने कहा था- दुनिया में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं पर पूरा अधिकार होना चाहिए. मने, कोई इंसान बीमारी से जूझते हुए या धन और सेवाओं के अभाव में यमराज को प्यारा न हो. ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए. लेकिन हमारा न्यू इंडिया ऐसी व्यवस...

अच्छा तो पत्रकार हैं आप, दलाली तो खूब चर्राई होगी

Image
अच्छा, तो पत्रकार हैं आप. अरे वाह, मने दलाली....भौकाल तो खूब होगा आपका. आज ये बात इस पेशे से जुड़ गई है. मुझे याद है लखनऊ में मैं जिस मोहल्ले में रहता था, वहां के रहने वाले छोटे बच्चे अक्सर मुझसे सावल करते कि आपकी गाड़ी पर प्रेस क्यों लिखा है? अभी मैं जवाब देने ही वाला होता तब तक उन्हीं में से एक कहता-अरे ये चेकिंग में पुलिस से बचने के लिए लिखा जाता है. मेरे पापा ने बताया है.  ये तो बच्चों की बात है, लेकिन कुछ ऐसी ही छवि आम लोगों के बीच भी पत्रकारों की बन गई है. मुझे लगता है, इ सकी सबसे बड़ी वजह न्यूज चैनल हैं. आज हर न्यूज चैनल एक एजेंडा के तहत काम कर रहे हैं. हम कब मीडिएटर/कम्युनिकेटर से एजेंडा सेटर बन गए पता ही नहीं चला. रोजान हर न्यूज चैनल का एक एंकर पक्ष में और दूसरा विपक्ष में बैठ जाता है और इसके बाद मीडिया का निष्पक्ष होने का दावा किया जाता है. साथ ही चीखने चिल्लाने वाली डिबेट्स से कुछ हासिल नहीं होता, अगर कुछ हासिल हुआ तो वो किसी काम का नहीं. ऐसा भी नहीं कि सिर्फ न्यूज चैनल और एंकर्स की वजह से ये छवि बन गई. दरअसल, ये छवि हमने खुद बनाई है. जो पत्रकारिता कभी सेवा की कर्म भूमि ...

प्रेमिका के आंसू और मिट्टी होता प्रेमी का जिस्म

Image
सुबह के 5 बजकर 25 मिनट हो रहे होंगे। नींद एक झटके में टूटी है। जैसे उस सपने ने अंदर से झकझोर दिया हो। उठते ही सबसे पहले लैपटाॅप पर हाथ गया। सोचा इसे लिख लूं क्योंकि ये जो सपने हैं इनका जेहन में कुछ देर का ठिकान होता है। फिर नजाने किस ओर को ये चले जाते हैं। सपना कुछ यूं था.... किसी अजीब सी जगह पर एक लड़की अपने प्रेमी से मिलने पहुंची है। ये बड़ी सूनसान सी जगह है। मातमी माहौल से भरी हुई जगह। कोई प्रेमिका भला ऐसे माहौल को क्यों चुनेगी। खैर ये उसका मसायल है। मेरे सपने में वो एक सफेद  लिबास में नजर आ रही है। धुंधली सी, चेहरा छिपा हुआ है। ये सपनों में ही होता है कि किसी का चेहरा नजर न आए। बस उसके वजूद का आभास भर हो। लेकिन इस लड़की को मैंने पहले कभी नहीं देखा। सो चेहरे से तो ये अंजान है ही, वजूद का आभास भी नहीं है। ये प्रेमिका अपने प्रेमी से रूंधी हुई आवाज और नाराजगी भरे लहजे में मुखातिब है। उसकी नाराजगी इतनी है कि वो उससे कुछ कदम की दूरी बनाकर बैठी है। उनकी बातें कुछ ऐसी हो रही हैं- प्रेमिका- तुम उस रोज बिन बताए चले गए। आखरी दफे मिल लेते तो क्या चला जाता। प्रेमी- मिलने तो आया था। त...

'HAPPY NEW YEAR'...ये मैसेज निरस सा हो चला है

Image
‘अनार के रस को जूस कहते हैं, जो ग्रीटिंग नहीं देता उसे कंजूस कहते हैं।‘ ‘वन ग्लास वाॅटर-टू कप बियर, ओ माय डियर हैप्पी न्यू इयर।’ इन लाइनों से कुछ याद तो आया होगा। साल का यही वक्त रहता, जब ये लाइनें आम हो जाया करती थीं। क्लास में दोस्तों से ग्रीटिंग कार्ड का लेन-देन करना ही एक मात्र लक्ष्य होता था। कौन आपको कार्ड देने वाला है और कौन नहीं इसका भी लेखा जोखा रहा करता। वो 50 पैसे वाली मिथुन-अमिताभ छाप ग्रीटिंग कार्ड थोक में खरीद ली जाती। कई बार इन ग्रीटिंग कार्ड का अदान-प्रदान इस लिए भी होता कि उसके पास जो कार्ड है वो हमें पसंद है और हमारे वाला उसे। तो म्यूच्यूअल अंडरस्टैंडिंग के तहत ये एक दूसरे को दे दिए जाते। साल के अंत तक ये कार्ड्स घरों में बिखरे रहते। कोई दोस्त छूटने न पाए इसका पूरा ख्याल रहता। एक-एक को चुन-चुनकर ग्रीटिंग देना और फिर उसपर ऐसी लाइनें लिखना कि वो भी देने को मजबूर हो जाए, ये उस वक्त के काम हुआ करते थे। इसमें से कई दोस्त (ये कई दोस्त गिने चुने होते) ऐसे होते जो 5 रुपए वाली ग्रीटिंग दिया करते। ये दोस्त रुपए-पैसों के मायनों में ठोस होते थे। मने अगर हमको महीने में 50 र...