जब पकोड़े के नाम पर भड़क गए 'हिंदू मोनू सिंह मोदी'
कहानी 'हिंदू मोनू सिंह मोदी' की
जी हां ये एक ही नाम है- 'हिंदू मोनू सिंह मोदी'. इस नाम का जन्म 2014 की शुरुआत में जनवरी की उतरती सर्दियों में हुआ था. दरअसल, मोनू सिंह 2 बार बीए थर्ड इयर में फेल होने के बाद ग्रेजुएट होने को थे. क्योंकि इस बार कुछ भी करके पास होना ही था. काहें कि पहले ही घर से लेकर जिला जवार में भद पिट चुकी थी. जहां एक ओर घर वालों के खोबसन अगल थे तो बाहर वाले भी मजे लेने से नहीं चूक रहे थे.
इन सब से परेशान मोनू सिंह को बस ग्रेजुएट की डिग्री और एक रोजगार की दरकार थी. उधर 2014 के बड़के चुनाव का बिगुल भी बज चुका था. तो इसे भी निपटाने की जिम्मेदारी इनके झूल रहे कंधों पर पड़ गई. क्योंकि मोनू सिंह एक राष्ट्रवादी पार्टी के जमीन से जुड़े (धन और पद) नए नवेले कार्यकर्ता थे. इस लिए झंडा ढ़ोने जैसी बड़ी जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर थी.
अब इनकी जिंदगी का एक्के मकसद था. विकास और सिर्फ विकास. ये विकास पहले पर्सनल और बाद में राष्ट्र का. पर्सनल इस लिहास से कि जिस पार्टी का ये झंडा ढ़ो रहे थे उसने 2 करोड़ रोजगार का वायदा किया था. मोनू सिंह के मन के किसी कोने में ये बात घर कर गई थी और रोज हल्के-हल्के गुदगुदी भी करती. मोनू को पूरा भरोसा था कि सरकार बनते ही सबसे पहले उसको रोजगार मिलेगा. फिर उसके माथे पर लिखा L मिट जाएगा और वो भी इस राष्ट्र को बेहतर बनाने में सहयोग देगा.
खैर, एक रोज मोनू अपने मित्र विकास के साथ घर लौट रहा था. इस दौरान विकास ने बड़े ही रौब में कहा- क्या तुम्हें नहीं लगता तुम्हारा नाम किसी कांग्रेसी सा है. मोनू ने कहा- नहीं तो, इतना अच्छा नाम तो है, मोनू सिंह. अब क्या चाहिए. विकास ने फिर कहा- यार, पप्पू-मोनू ये सब कांग्रेसी नाम हैं, इससे तुम्हें दिक्कत हो सकती है. कल को जब 2 करोड़ रोजगार बांटे जाएंगे तो इस नाम की वजह से दिक्कत हो सकती है. मोनू ये बात सुन बड़ा चिंतित हुआ और मायूस मन से बस इतना ही कहा- अच्छा, ऐसा भी है क्या?
फिर मोनू घर पहुंच गया. घर में घुसते ही बाप ने दो लप्पड़ लगाए और देर से आने का जवाब मांगा. मोनू ने कहा, वो मोदी जी..., इतना कहना भर था कि एक लप्पड़ और पड़ा. मोनू पैर पीटते हुए अपने कमरे में चला गया. यहां तकिए में मुंह रख रोते हुए मोनू ने कहा- एक तो बाप ने नामकरण गलत कर दिया ऊपर से सूत भी रहे हैं. स्याला जिंदगी झंड हो गई है. यही सब सोचते हुए मोनू को कब नींद आ गई पता ही न चला.
अगले दिन मोनू भोरे-भोर उठा और नहा धोकर, टीका लगाकर पार्टी कार्यालय की ओर बढ़ गया. रास्ते में विकास मिला और बोला- अरे मोनू, आज तो बड़े चमक रहे हो. मोनू का जवाब था- हमारा नाम अब मोनू नहीं है. विकास ने हंसते हुए पूछा- तो क्या है तुम्हारा नाम. मोनू के जवाब से पहले आंधी चलने लगी, धूल उड़ने लगी, पेड़ झूम रहे थे और फिर वो जवाब मोनू के मुखार बिंदू से निकला- 'हिंदू मोनू सिंह मोदी'. ये जवाब सुन विकास सकते में आ गया और तबसे आज तक सदमें में है.
खैर, अब 'हिंदू मोनू सिंह मोदी' हर काम में अपने नेता मोदी जी की नकल करने लगे. साथ ही हिंदू भावना तो ऐसी भर रखी थी जो पल में ही आहत हो जाए. इन दोनों नाम के साथ मोनू सिंह जिला-जवार में खूब फेमस भी हो लिए. फेसबुक से लेकर टिंडर तक पर इनके इस नाम के जलवे थे. अब बस दरकार एक रोजगार की थी. सरकार भी बन गई. 'हिंदू मोनू सिंह मोदी' सरकार बनने के साथ ही सोशल मीडिया पर अलख जगाने लगे. तमाम योजनाओं को रट लिया और चौराहे-चौराहे घूम बहस भी करने लगे. कई मौके पर बहस इस हद तक बढ़ गई कि धर कर कूट भी दिए गए. लेकिन मजाल है जो सरकार के खिलाफ कुछ कह जाए और ये चुपचाप सुन लें. साल बितते गए. एक साल, दो साल, तीन साल और अंत में चार साल. मोनू को लगा था. 2 करोड़ में कहीं तो उसका नंबर आएगा. लेनिक बेचारे के हाथ कुछ न लगा. सरनेम में मोदी भी लगा रखा तो अब लोग घेर-घेर के मजे भी ले रहे थे. मतलब मोनू घूम फिर के वापस 4 साल पीछे पहुंच चुका था. अब कल ही एक चौराहे पर पकोड़े पर चर्चा हो रही थी. मोनू भी वहां मौजूद था. पकोड़े वाले ने बड़े प्यार से कहा- भाई, 'हिंदू मोनू सिंह मोदी' जी का लगा दीं. आलू के पकोड़ा, आ फिर मेथी के. मोनू सिंह की आंखें लाल थीं. वो चीखते हुए बोला- तुम्हारी बीप... बीप... बीप...का पकोड़ा. स्याले मोनू सिंह नाम है हमारा. मोदी बोल कर चूतिया न काटो. इसके बाद से माहौल में शांति फैल गई. पकोड़े वाला सन्न रह गया.
नोट- मोनू सिंह बीए थर्ड इयर में दो बार इस लिए भी फेल हुए थे कि 2012 में यूपी में सरकार बनाने निकले थे जब नहीं बनी तो 2013 तक सदमे में रहे. मतलब पूरा करियर एक ही पार्टी को समर्पित रहा.

Comments
Post a Comment