Posts

Showing posts from February, 2018

जब पकोड़े के नाम पर भड़क गए 'हिंदू मोनू सिंह मोदी'

Image
कहानी 'हिंदू मोनू सिंह मोदी' की जी हां ये एक ही नाम है- 'हिंदू मोनू सिंह मोदी'. इस नाम का जन्‍म 2014 की शुरुआत में जनवरी की उतरती सर्दियों में हुआ था. दरअसल, मोनू सिंह 2 बार बीए थर्ड इयर में फेल होने के बाद ग्रेजुएट होने को थे. क्‍योंकि इस बार कुछ भी करके पास होना ही था. काहें कि पहले ही घर से लेकर जिला जवार में भद पिट चुकी थी. जहां एक ओर घर वालों के खोबसन अगल थे तो बाहर वाले भी मजे लेने से नहीं चूक रहे थे.  इन सब से परेशान मोनू सिंह को बस ग्रेजुएट की डिग्री और एक रोजगार की दरकार थी. उधर 2014 के बड़के चुनाव का बिगुल भी बज चुका था. तो इसे भी निपटाने की जिम्‍मेदारी इनके झूल रहे कंधों पर पड़ गई. क्‍योंकि मोनू सिंह एक राष्‍ट्रवादी पार्टी के जमीन से जुड़े (धन और पद) नए नवेले कार्यकर्ता थे. इस लिए झंडा ढ़ोने जैसी बड़ी जिम्‍मेदारी इन्‍हीं के कंधों पर थी.  अब इनकी जिंदगी का एक्‍के मकसद था. विकास और सिर्फ विकास. ये विकास पहले पर्सनल और बाद में राष्‍ट्र का. पर्सनल इस लिहास से कि जिस पार्टी का ये झंडा ढ़ो रहे थे उसने 2 करोड़ रोजगार का वायदा किया था. मोनू सिंह के मन क...