ये न्यू इंडिया है बॉस! यहां मरने के भी लाखों लगते हैं
मेरा न्यू इंडिया, तेरा न्यू इंडिया, इस देश के सवा सौ करोड़ जनता का न्यू इंडिया. हाय रे न्यू इंडिया, ओह रे न्यू इंडिया.
(भूख से मर रहे इंसान के नेपथ्य में गूंजती आवाज)
इस देश में मदारी का खेल चल रहा है. एक मदारी सवा सौ करोड़ बंदारों को कुछ चुनिंदा लोगों के लिए नचा रहा है. ये मदारी नया नहीं है. इससे पहले भी मदारी आते रहे और हम (बंदर) नाचते रहे. हम नाचते-नाचते कब न्यू इंडिया में घुस गए पता ही न चला. आलम ये है कि बंदरों की हालत खस्ता है. जानकारों का कहना है कि दुनिया में बंदरों को बुनियादी चीजें (शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पेट भरने को भोजन) मिलना ही चाहिए. लेकिन न्यू इंडिया में इन जानकारों को मूर्ख कहा जाता है. आज बात इन्हीं जानकारों की मूर्खता पर होगी और हम बंदरों के अधिकारों पर भी...
सबसे पहले बात स्वास्थ्य की, क्योंकि नाचने के लिए स्वस्थ होना जरूरी है
किसी मूर्ख जानकार ने कहा था- दुनिया में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं पर पूरा अधिकार होना चाहिए. मने, कोई इंसान बीमारी से जूझते हुए या धन और सेवाओं के अभाव में यमराज को प्यारा न हो. ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए. लेकिन हमारा न्यू इंडिया ऐसी व्यवस्था में नहीं मानता. मानना भी नहीं चाहिए. कोई गरीब कैसे अमीरों की सेवाएं ले सकता है. ये तो सरासर समाज के ढांचे को तोड़ने जैसा है.
सोचने वाली बात ये है कि जो स्वास्थ्य सेवा हमारा अधिकार होना चाहिए, उसे पाने के लिए हम अपनी मेहनत (नाचना) की कमाई से टैक्स भरते हैं. इसके बाद भी ये हमें मयस्सर नहीं. कुछ बूढ़े बंदर कहते हैं कि आज से पहले इतनी बीमरियां नहीं थीं. आज जितने अस्पताला हैं, उससे कहीं ज्यादा मरीज और मरीजों से कहीं ज्यादा बीमारियां.
मैं कभी-कभी सोचता हूं ये एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) का आखिर काम क्या होता होगा. ये कैसे टाई लगाकर बीमारियों को बेचने और दवाओं का मार्केट तैयार करने में लगे हैं. आप कहेंगे कि एमआर बीमारियां नहीं दवाएं बेचता है. लेकिन मेरा सोचना अगल है, मुझे तो एमआर बीमारियों का सौदागर नजर आता है. ये कैसा न्यू इंडिया है जहां बीमारियों को मार्केट बना दिया गया. बड़ी-बड़ी कंपनियां इसमें करोड़ों इनवेस्ट कर रही हैं और अरबों पीट रही हैं.
होना तो ये चाहिए कि कुछ मामूली बीमारियों (शर्दी-जुकाम, बुखार) की दवाइयां ही पैसों से मिलनी चाहिए. बाकी सब कुछ फ्री होना चाहिए. क्योंकि हमारा काम बीमारियों को खत्म करना है न कि उसे मार्केट बना कर जिंदगियों का सौदा करना.
जरा सोचिए आपकी कमाई का कितना बड़ा हिस्सा मेडिकल पर खप रहा है. क्या आपके पूर्वज भी अपनी कमाई का इतना ही हिस्सा मेडिकल पर खर्च करते थे? क्या उस वक्त मेडिकल इंश्योरेंस के नाम पर आपसे हर महीने हजारों रुपए एंठने वाली कंपनियां थीं? क्या उस वक्त ये दवाओं के सौदागर थे? क्या उस वक्त इतनी बीमारियां थीं? और सबसे अंतिम और जरूरी सवाल कि क्या उस वक्त के लोग आपसे कम जीते थे? जवाब आपको पता है. लेकिन एक मदारी का बंदर आखिर कर क्या सकता है!
सोचने वाली बात ये भी है कि कभी हमारे आयुर्वेद और सटीक घरेलू नुस्खे की चर्चा पूरे विश्व में होती थी. लेकिन ये सब किनके इशारों पर गायब हो गए पता ही न चला. क्या ऐसा नहीं हो सकता कि इसके पीछे साजिश हो. उन सौदागरों की साजिश जो बीमारी को मार्केट बना अपनी जेबें भरना चाहते हैं. क्योंकि अगर ये आयुर्वेद और घेरेलू नुस्खे आज भी कायम रहते तो दवाओं का मार्केट इतना बड़ा न हो पाता.
तो क्या मदारी बंदरों की जान का सौदागर है? क्या बंदरों की जान की कोई कीमत नहीं. क्या उसकी जिंगदी कीड़े से भी बदत्तर हो गई है. क्योंकि कीड़ा भी अपनी मौत मरता है. मैंने आज तक कीडों को दवाइयों के लिए खर्च करते नहीं देखा.
खैर आप नाचते रहिए, लेकिन अगर नाचने से फुर्सत मिले तो मदारी के बारे में सोचिएगा. कहीं ये मदारी जान का सौदागार तो नहीं.
जय न्यू इंडिया. जय-जय न्यू इंडिया.
शिक्षा-रोजगार और रोटी की बात टू बी कंटि-'न्यूड' हैं... आज के लिए इतना टोचन काफी है.

Very good
ReplyDeleteआपके टोचन से मैं प्रेरित हुआ । कुछ समय पहले मैंने भी कुछ चाणक्य सरिखे लोगो से वार्तालाप इस विषय पर किया था, पर विचारों के इस रेस में उन्होंने मुझे अपने कुतर्कों से मात दे दिया लेकिन हॉलीवुड की वो मूवी मुझे आज भी याद है जिसमें कंपनी पहले खुद ही वायरस बनाकर उसे फैलाती है और फिर खुद ही उसी वायरस का एंटीवायरस बनाती है..
ReplyDelete🙂
DeleteHeart touching ❤
ReplyDelete🙂🙏
ReplyDelete