Posts

Showing posts from December, 2017

अच्छा तो पत्रकार हैं आप, दलाली तो खूब चर्राई होगी

Image
अच्छा, तो पत्रकार हैं आप. अरे वाह, मने दलाली....भौकाल तो खूब होगा आपका. आज ये बात इस पेशे से जुड़ गई है. मुझे याद है लखनऊ में मैं जिस मोहल्ले में रहता था, वहां के रहने वाले छोटे बच्चे अक्सर मुझसे सावल करते कि आपकी गाड़ी पर प्रेस क्यों लिखा है? अभी मैं जवाब देने ही वाला होता तब तक उन्हीं में से एक कहता-अरे ये चेकिंग में पुलिस से बचने के लिए लिखा जाता है. मेरे पापा ने बताया है.  ये तो बच्चों की बात है, लेकिन कुछ ऐसी ही छवि आम लोगों के बीच भी पत्रकारों की बन गई है. मुझे लगता है, इ सकी सबसे बड़ी वजह न्यूज चैनल हैं. आज हर न्यूज चैनल एक एजेंडा के तहत काम कर रहे हैं. हम कब मीडिएटर/कम्युनिकेटर से एजेंडा सेटर बन गए पता ही नहीं चला. रोजान हर न्यूज चैनल का एक एंकर पक्ष में और दूसरा विपक्ष में बैठ जाता है और इसके बाद मीडिया का निष्पक्ष होने का दावा किया जाता है. साथ ही चीखने चिल्लाने वाली डिबेट्स से कुछ हासिल नहीं होता, अगर कुछ हासिल हुआ तो वो किसी काम का नहीं. ऐसा भी नहीं कि सिर्फ न्यूज चैनल और एंकर्स की वजह से ये छवि बन गई. दरअसल, ये छवि हमने खुद बनाई है. जो पत्रकारिता कभी सेवा की कर्म भूमि ...

प्रेमिका के आंसू और मिट्टी होता प्रेमी का जिस्म

Image
सुबह के 5 बजकर 25 मिनट हो रहे होंगे। नींद एक झटके में टूटी है। जैसे उस सपने ने अंदर से झकझोर दिया हो। उठते ही सबसे पहले लैपटाॅप पर हाथ गया। सोचा इसे लिख लूं क्योंकि ये जो सपने हैं इनका जेहन में कुछ देर का ठिकान होता है। फिर नजाने किस ओर को ये चले जाते हैं। सपना कुछ यूं था.... किसी अजीब सी जगह पर एक लड़की अपने प्रेमी से मिलने पहुंची है। ये बड़ी सूनसान सी जगह है। मातमी माहौल से भरी हुई जगह। कोई प्रेमिका भला ऐसे माहौल को क्यों चुनेगी। खैर ये उसका मसायल है। मेरे सपने में वो एक सफेद  लिबास में नजर आ रही है। धुंधली सी, चेहरा छिपा हुआ है। ये सपनों में ही होता है कि किसी का चेहरा नजर न आए। बस उसके वजूद का आभास भर हो। लेकिन इस लड़की को मैंने पहले कभी नहीं देखा। सो चेहरे से तो ये अंजान है ही, वजूद का आभास भी नहीं है। ये प्रेमिका अपने प्रेमी से रूंधी हुई आवाज और नाराजगी भरे लहजे में मुखातिब है। उसकी नाराजगी इतनी है कि वो उससे कुछ कदम की दूरी बनाकर बैठी है। उनकी बातें कुछ ऐसी हो रही हैं- प्रेमिका- तुम उस रोज बिन बताए चले गए। आखरी दफे मिल लेते तो क्या चला जाता। प्रेमी- मिलने तो आया था। त...

'HAPPY NEW YEAR'...ये मैसेज निरस सा हो चला है

Image
‘अनार के रस को जूस कहते हैं, जो ग्रीटिंग नहीं देता उसे कंजूस कहते हैं।‘ ‘वन ग्लास वाॅटर-टू कप बियर, ओ माय डियर हैप्पी न्यू इयर।’ इन लाइनों से कुछ याद तो आया होगा। साल का यही वक्त रहता, जब ये लाइनें आम हो जाया करती थीं। क्लास में दोस्तों से ग्रीटिंग कार्ड का लेन-देन करना ही एक मात्र लक्ष्य होता था। कौन आपको कार्ड देने वाला है और कौन नहीं इसका भी लेखा जोखा रहा करता। वो 50 पैसे वाली मिथुन-अमिताभ छाप ग्रीटिंग कार्ड थोक में खरीद ली जाती। कई बार इन ग्रीटिंग कार्ड का अदान-प्रदान इस लिए भी होता कि उसके पास जो कार्ड है वो हमें पसंद है और हमारे वाला उसे। तो म्यूच्यूअल अंडरस्टैंडिंग के तहत ये एक दूसरे को दे दिए जाते। साल के अंत तक ये कार्ड्स घरों में बिखरे रहते। कोई दोस्त छूटने न पाए इसका पूरा ख्याल रहता। एक-एक को चुन-चुनकर ग्रीटिंग देना और फिर उसपर ऐसी लाइनें लिखना कि वो भी देने को मजबूर हो जाए, ये उस वक्त के काम हुआ करते थे। इसमें से कई दोस्त (ये कई दोस्त गिने चुने होते) ऐसे होते जो 5 रुपए वाली ग्रीटिंग दिया करते। ये दोस्त रुपए-पैसों के मायनों में ठोस होते थे। मने अगर हमको महीने में 50 र...

प्रेम वाली चिट्ठी: प्यारी मां आप जादूगर हो

Image
अपनों के नाम प्रेम वाली चिट्ठी आज से अपनों के नाम प्रेम वाली चिट्ठी की शुरूआत कर रहा हूं। ये इसलिए कि इस खालिपन से भरी हद से ज्यादा व्यस्त जिंदगी में एक-दूसरे के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल सा हो चला है। कभी मिले भी तो सुख-दुख जानने में ही वक्त गुजर जाता है। इस तरह रिश्तों को सींचने का मौका ही नहीं मिलता। और लाइफ है छोटी। तो ये प्रेम वाली चिट्ठी इन्हीं रिश्तों को सींचने वाला काम करेगी। साथ ही मेरा मानना है कि तारीफ हो, आदर हो, गुस्सा हो या प्रेम हो सब जाहिर कर देना चाहिए। इससे रिश्ते आइने से साफ हो जाते हैं। कुछ छुपा नहीं होता। प्रेम जाहिर किया तो दोगुना होकर वो वापस ही आता है। और गुस्सा जाहिर कर के रिश्तों में आई सीलन का इलाज किया जा सकता है। आदर, तारीफ ये सब रिश्तों को और मजबूती देते हैं। भला तारीफ से बेहतर चाभी क्या होगी दिलों के ताले खोलने को। तो इसी सोच के साथ अपनों के नाम प्रेम वाली चिट्ठी की शुरूआत कर रहा हूं। आशा है आप सब जो भी मेरे अपने हैं उनको लेकर कुछ न कुछ लिख सकूंगा। प्रेम वाला लेटर 1 प्यारी मां, आज से एक शुरूआत की है। सोचा आपसे अच्छी शुरूआत क्या हो...

दिल्ली स्मॉग: ये मौत का पैगाम है, क्या तुम्हें वो नजर नहीं आती?

Image
मैं सोचता हूं आने वाला वक्त कैसा होगा. आप कहेंगे कितना खलिहर है ये शख्स, हमें आज की फुर्सत नहीं और ये आने वाले वक्त को लेकर ख्याल बुन रहा है. खलिहर का पता नहीं, लेकिन फिक्रमंद जरूर हूं. फिक्र इस बात की है कि कल को हमारे बच्चों की मुस्कान हम देख पाएंगे या नहीं? अगर उनके चेहरे पर भी ये मास्क रहा तो उनके मासूम चेहरों की खिलखिलाहट हम कैसे महसूस करेंगे? क्या उस वक्त वो नंगी आंखों से दुनिया को देख सकेंगे? या फिर आंखों को बचाने के लिए कोई मोटा चश्मा होगा? क्या उस मोटे चश्मे के पार हम उनके नजरों की चमक को महसूस कर पाएंगे?ये सारे सवाल आज दिन भर जहन में तैरते रहे. वजह दिल्ली पर पड़ी इस धूंए की चादर (स्मॉग थी. दिन चढ़ते पता चला नासा ने एक तस्वीर जारी की है, जिसमें ये चादर पड़ोस में पाकिस्तान तक फैली नजर आ रही है. मन में ख्याल आया क्यों न आने वाले वक्त का अंदाजा लगाया जाए. वैसे भी कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि आने वाले कुछ सौ सालों में पृथ्वी आग के गोले में तब्दील हो जाएगी. तो जब तक ये आग के गोले में तब्दील नहीं होती उससे पहले की जिंदगी कैसी होगी वो मैंने सोची है. सोचिए आज से 400 ...

अरी ओ दीपिका की नाक काटने वालों...आंवारा हो चले हो क्या?

Image
एक दफे मैं अपनी बिरादरी की मीटिंग में गया। ये मीटिंग हर जिले में होती है। पंडितों और बनियों की भी होती है। तो हमारी बिरादरी की मीटिंग को ओवररेटेड न किया जाए। तो ऐसी ही मीटिंग में मैं गया था। जिस संस्था ने इस मीटिंग को आॅर्गनाइज किया था उसका नाम कुछ ऐसा था- अखिल भारतीय फलाने-ढेमाके महासभा। गौर कीजिए अखिल भारतीय फलाने-ढेमाके महासभा। इस लाइन को दोहराया इस लिए ताकि आप इसके लेंथ को समझ सकें। साला नाम सुन लो तो लगे कितनी बड़ी मीटिंग होगी। मैं पहुंचा तो वहां 5 लोग दिखे। एक बंदा सुरती (खैनी) बना रहा था, 4 में से तीन वेट कर रहे थे कब सुरती बन जाए। 1 का पता नहीं, वो अलग ही दुनिया में था। मैं पहुंचा तो पूछा- यहां आज मीटिंग थी, कैंसिल हो गई क्या? एक बंदे ने जवाब देने से पहले ही सवाल दाग दिया। क्या नाम है? उस बंदे ने इतने रौब में पूछा जैसे अगर हम किसी और बिरादरी का गिफ्टेड नाम बताते, तो जमकर कूटे जाते। हम समझ गए कि नाम के पीछे लगे सिंग, साॅरी ‘सिंह’ पर जोड़ देना है। मैंने भी दोगुना जोर लगाकर और जरा सा रौब में अपना नाम बताया- रणविजय सिंह। अगला सवाल था- कौन ठाकुर हो। हम कहे, परमार हैं। इसके बाद माहौ...

मानुषी ये तुमने क्या कर दिया, लोग कितना आॅफेंड हैं

Image
ओह  Manushi Chhillar , ये तुम क्या कर गई? लोग कितना आॅफेंड हैं तुम्हारे मिस वल्र्ड के खिताब को लेकर, तुमने गुनाह किया ये जीतकर। कल रात से ही ये आभासी दुनिया (सोशल मीडिया) खत्म होने के कगार पर है! यहां लोग मर रहे हैं, आंसू छलक और गुस्सा फूट रहा है। लोगों का कहना है कि ‘मेरा सुंदर होना कोई उपलब्धि नहीं’, ‘ऐसी प्रतियोगिता (सौन्दर्य) होनी ही नहीं चाहिए?’, वगैरह-वगैरह।  मुझे तो लगता है तुम्हारी इस गुस्ताखी से कहीं सुंदर, खूबसूरत, स्मार्ट, हैंडसम जैसे शब्द ही न मिटा दिए जाएं। अगर इन प्रेम रस के शब्दों का खात्मा हुआ, तो इसकी जिम्मेदार सिर्फ तुम होगी।  शायद अब गुलाब और इस जैसे फूलों को भी खूबसूरत न कहा जाएगा। क्यों कि इन्हें खूबसूरत कहना भी कहां तक जायज है। कांटों को भी तो बुरा लग सकता है! और इनकी खूबसूरती भी कोई उपलब्धि नहीं।  लेकिन फिर मुझे ख्याल आया कि ये जो प्रतियोगित तुम जीती हो इसे कई काले लोग भी जीत चुके हैं। तो इसमें रंग को लेकर भेदभाव जैसा कुछ नहीं। और तो और तुम्हारे खिताब के नाम में भी कहीं ‘ब्यूटीफुल’ शब्द नहीं, उसमें तो ‘मिस’ शब्द है। तो ये सुंदर होने न होने क...

हमारे प्यारे हनुमान को ये क्या हो गया?

Image
इन दिनों ये तस्वीर ट्रेंड में है. गाड़ियों के शीशे से लेकर मंदिरों की दीवारों तक पर ये तस्वीर मिल जाएगी. कई लोगों का कहना है कि ये राम भक्त हनुमान की तस्वीर है. मेरे मायनों में ये एक वानर की तस्वीर है, जिसे हनुमान बताने की होड़ मची है. मुझे इस तस्वीर में एक वानर नजर आता है, जो बेहद गुस्से में है. इतने गुस्से में कि अगर वो असल होता तो दो-चार को निपटा चुका होता. मुझे जहां तक याद आता है, या जितना मैंने हनुमान को जाना तो उनकी छवि मनमोहक और शरारती थी. चाहे वो रामनंद सागर की रामायण ह ो या असल में भी रामायण का कोई प्रसंग, मुझे याद नहीं कि हनुमान कभी गुस्से में दिखाए गए़. इतना ही नहीं जब उनकी पूंछ में आग लगाई गई तब भी उनका गुस्से का रूप नहीं दिखाया गया. फिर ये कौन लोग हैं जो हनुमान (राम भक्त) की एक नई छवि उकरने में लगे हैं. जो बता रहे हैं कि अगर राम का पक्का भक्त होना है तो गुस्सैल होना सबसे पहली शर्त है. आप जितना गुस्सा करेंगे राम उतना ही खुश होंगे. नहीं विश्वास तो इस हनुमान को देख लो, जो राम का सबसे प्रीय भक्त है. हाल के दौर में इस तस्वीर से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन आने वाली नस...